Monday, November 10, 2008

जिंदगी का सफर...



इंसान अपनी जिंदगी में न जाने कितने सफर करता है। कोई कहीं घूमने जाता है तो कोई शादियों में और कोई किसी काम से न जाने कहां-कहां जाने के लिये अक्सर सफर करता ही रहता है। उनमें से कई सफर ऐसे होते हैं जिन्हें इंसान हमेशा याद रखता है, पर इनमें से कुछ सफर ऐसे भी होते हैं जिसे काटना इंसान के लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक सफर है, जिंदगी का सफर, पर इसे एक विडंबना ही कहेंगे कि आज के दौर का ऐसा कोई भी इंसान नहीं है जो अपनी जिंदगी जैसे मुश्किल सफर को भूलकर उन चंद सफरों को याद रखता है जिसे साथ लेकर चलने से न तो उसका कोई भला है और न ही आगे आनेवाली पीढी का। आज मैं अपने जीवन के ऐसे ही मुश्किल सफर की कहानी बताने जा रहा हूं जो शायद आप लोगों को भी अपनी पिछली जिंदगी के बारे में सोचने पर मजबूर कर दे।

No comments: